UP Assistant Teacher Exam 2026: क्या रद्द हो गई यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा? आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

UP Assistant Teacher Exam 2026 Cancelled Or Not: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के रद्द होने के वायरल नोटिस को पूरी तरह से फर्जी बताया है। लिखित परीक्षा अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी

UP Assistant Teacher Exam 2026 Cancelled Or Not: यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो (UP Assistant Teacher Exam 2026) रहा है। इस नोटिस में कहा जा रहा है कि 3 और 4 दिसंबर को होने वाली सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस खबर के बाद अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है। लेकिन छात्रों को घबराने या भ्रमित होने की कोई जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। परीक्षा अपने निर्धारित डेट और टाइम पर आयोजित की जाएगी।

UP Assistant Teacher Exam 2026 Cancelled Or Not

UP Assistant Teacher Exam 2026: क्या रद्द हो गई यूपी असिस्टेंट टीचर की भर्ती परीक्षा

जारी नोटिस में कहा गया है कि इस भर्ती का विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इसके लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जानी है। सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों ने आयोग के नाम, लोगों और आधिकारिक लेटरहेड का इस्तेमाल करके एक फर्जी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में दावा किया गया है कि 3 और 4 दिसंबर को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि आयोग ने साफ किया है कि यह खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है। परीक्षा रद्द नहीं की गई है।

End of Feed