UP 69000 Teacher Vacancy News: शिक्षक भर्ती मामले में एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ! किसी भी अभ्यर्थी के साथ नहीं होना चाहिए अन्याय

UP 69000 Teacher Vacancy News: इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द करने के बाद सीएम योगी एक्शन में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाई कोर्ट के फैसले का पालन करेगी। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दिया है।

UP 69000 Teacher Vacancy News: हाल ही में इलाहबाद हाईकोर्ट ने 69000 शिक्षक भर्ती मामले में बड़ा फैला सुनाया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द कर (UP 69000 Teacher Vacancy News Today) दी थी। इसके बाद लगातार यह सवाल उठ रहा था कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार हाई कोर्ट के फैसले का पालन करेगी या फिर सुप्रीम कोर्ट का ( 69000 Teacher Vacancy News) दरवाजा खटखटाएगी। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करेगी। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने ट्वीट कर दिया है।

UP 69000 Teacher Vacancy News

UP 69000 Teacher Vacancy News

हाई कोर्ट के निर्णय का पालन करेगी सरकार

उन्होंने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती प्रकरण में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आज माननीय न्यायालय के सभी तथ्यों से मुझे अवगत कराया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ऑब्जर्वेशन एवं माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ बेंच के निर्णय के आलोक में कार्यवाही करने हेतु विभाग को निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का स्पष्ट मत है कि संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण की सुविधा का लाभ आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्राप्त होना ही चाहिए एवं किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

UP 69000 Teacher Vacancy News: कब हुई थी शिक्षक भर्ती परीक्षा

बता दें उत्तर प्रदेश में शिक्षक के 69000 पदों पर भर्ती के लिए 5 दिसंबर 2018 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए कुल 4 लाख 31 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इसके बाद 5 जनवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 4 लाख 10 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं 1 जून 2020 को रिजल्ट जारी किया गया था। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 67.11 फीसदी और ओबीसी के लिए 66.73% कटऑफ निर्धारित किया गया था।

End of Feed