Uniraj Result 2025 Declared, Rajasthan University Result 2025 released at uniraj.ac.in: राजस्थान यूनिवर्सिटी बीएससी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी (यूनिराज) ने 2025 सत्र के लिए बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) सेकेंड ईयर व थर्ड ईयर के कोर्सेज का रिजल्ट आज यानी 27 जून को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने ये परीक्षाएं दी थीं, वह अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलाव यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से राजस्थान यूनिवर्सिटी बीएससी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Uniraj Result 2025
राजस्थान यूनिवर्सिटी ने इससे पहले बीएससी पार्ट 2, पार्ट 3, ऑनर्स और होम साइंस की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था। जबकि, आज यूनिवर्सिटी ने बीए सेकेंड ईयर व थर्ड ईयर के कई कोर्स का रिजल्ट जारी किया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download Uniraj Result 2025
- सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- फिर बीए सेकेंड व थर्ड ईयर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।
Rajasthan University Result 2025: यूनिराज रिजल्ट में होगी ये जानकारी
राजस्थान यूनिवर्सिटी रिजल्ट में स्टूडेंट का नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त अंक, परीक्षा का कुल अंक, रैंक और पासिंग स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
