Edcuation News: केंद्र ने UGC, AICTE और NCTE की जगह लेने वाले बिल को दी मंजूरी, जानें क्या पड़ेगा असर

Union Cabinet Approves Bill To Replace UGC, AICTE and NCTE: रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार, AICTE और UGC जैसी मौजूदा एजुकेशन रेगुलेटरी बॉडीज की जगह हायर एजुकेशन रेगुलेटर बनाने के बिल को शुक्रवार को यूनियन कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

Union Cabinet Approves Bill To Replace UGC, AICTE and NCTE: पहली बार, AICTE और UGC जैसी मौजूदा एजुकेशन रेगुलेटरी बॉडीज की जगह हायर एजुकेशन रेगुलेटर बनाने के बिल को शुक्रवार को यूनियन कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले इसे 'हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी Higher Education Commission of India (HECI) बिल' के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इस मंजूर बिल का नाम बदलकर 'विकसित भारत शिक्षा अधिक्षण बिल' यानी 'Viksit Bharat Shiksha Adhikshan Bill' कर दिया गया है।

Union Cabinet Approves Bill To Replace UGC AICTE and NCTE

इस नई रेगुलेटरी बॉडी का प्रस्ताव नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) में रखा गया था और यह मौजूदा बॉडीज, यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC), ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) की जगह लेगी।

End of Feed