UKSSSC Calendar 2025 PDF Download: उत्तराखंड सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UKSSSC Calendar 2025 PDF) खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप C भर्तियों के लिए कैलेंडर 2025 जारी कर दिया है। यहां आने वाले महीनों में निकलने वाली भर्तियां, नोटिफिकेशन डेट और एग्जाम से संबंधित जानकारी दी (UKSSSC Calendar 2025 PDF Download) गई है। जारी शेड्यूल में कुल 14 भर्तियों का जिक्र किया गया है, जिसमें वन दरोगा, सहायक लेखाकार एवं सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक अध्यापक समेत अन्य पद शामिल हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर परीक्षा का कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
UKSSSC Calendar 2025 PDF Download: यहां डाउनलोड करें यूकेएसएसएससी ग्रुप सी एग्जाम कैलेंडर
UKSSSC Calendar 2025 PDF Download
जारी शेड्यूल के मुताबिक वन दरोगा के पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगी। वहीं सहायक लेखाकार व अन्य पदों पर लिखित परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी। जबकि सहायक अध्यापक एलटी की परीक्षा 18 जनवरी से होगी। यहां आप यूकेएसएसएससी ग्रुप के इन पदों पर भर्ती के लिए पद, नोटिफिकेशन डेट व एग्जाम डेट से संबंधित जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी शेड्यूल में कहा गया है कि यहां रिक्तियों की संख्या बढ़ या घट सकती है साथ ही अपरिहार्य स्थिति में विज्ञप्ति प्रकाश/ परीक्षा की तारीख में परिवर्तन किया जा सकता है।
