UKPSC VO Admit Card 2023: जारी हुआ उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UKPSC VO Admit Card 2023, UKPSC Veterinary Officer Admit Card 2023: यूकेपीएससी ने पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC VO Admit Card 2023, UKPSC Veterinary Officer Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा (ग्रेड -2) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूकेपीएससी वीओ एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

UKPSC VO Admit Card 2023

UKPSC VO Admit Card 2023

UPKSC VO Exam 2023 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड 2) परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी और 22 फरवरी 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे। पहले पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, दूसरे और तीसरे पेपर में 300 अंकों के 150 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा।

End of Feed