UKPSC Lecturer Answer Key 2026: लेक्चरर परीक्षा की आंसर की जारी, 21 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

UKPSC Lecturer Answer Key 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लेक्चरर ग्रुप C परीक्षा 2025 के लिए फिजिक्स, मैथमेटिक्स और एग्रीकल्चर विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार psc.uk.gov.in से आंसर की चेक कर सकते हैं।

UKPSC Lecturer Answer Key 2026 OUT: उत्तराखंड में लेक्चरर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लेक्चरर ग्रुप C परीक्षा 2025 के लिए फिजिक्स, मैथमेटिक्स और एग्रीकल्चर विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विषय के अनुसार आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC Lecturer Answer Key 2026

आयोग ने तीन विषयों की आंसर की जारी की है। इसमें पेपर 1 और पेपर 2 के सभी चार सेट A, B, C और D शामिल हैं। उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र के सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर किसी सवाल का उत्तर गलत लगता है, तो उसके खिलाफ तय समय में आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

End of Feed