UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2023: यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UKPSC Civil Judge Admit Card 2023) खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कल यानी 25 नवंबर 2023 न्यायिक सेवा सिविल जज मेन्स परीक्षा लिए एडमिट कार्ड (UKPSC Civil Judge Mains Admit Card) जारी करेगा। मुख्य परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूकेपीएससी सिविल जज का एडमिट कार्ड
बता दें इस बार यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स की परीक्षाएं 05 दिसंबर से 09 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूकेपीएससी सिविल जज एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2023 Download
- UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UKPSC Uttarakhand Civil Judge Mains Exam Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
यदि आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है, तो तुरंत ऑफिशियल साइट पर जाकर मेल करें, तुरंत इसमें सुधार कर अपलोड किया जाएगा।
