UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2024: उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1455 पदों पर वैकेंसी

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2024: उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के कुल 1455 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2024 है।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2024: उत्तराखंड मेडिकल स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर के कुल 1455 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा।

Nursing Officer

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर की वैकेंसी

उत्तराखंड मेडिकल स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स योग्यता, सैलरी और आवेदन का तरीका यहां देख लें।

End of Feed