UK Police SI Recruitment 2024 Application Begins: पुलिस में ढूंढ रहे हैं नौकरी, तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड यूके पुलिस सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन
शुरू हुए यूके पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने गृह विभाग के तहत नौकरियां निकाली हैं। इस विज्ञापन के तहत, सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर एंड प्लाटून कमांडर व अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती अभियान के लिए रुचि रखते हैं वे आज यानी 31 जनवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पुलिस एसआई दरोगा भर्ती परीक्षा के माध्यम से 222 पदों को भरा जाएगा।
यूके पुलिस एसआई भर्ती 2024 महत्वपूर्ण तिथि - UK Police SI Recruitment 2024 Imp Date
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 31/01/2024 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20/02/2024 |
| पूरा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 20/02/2024 |
| परीक्षा तिथि | अभी तय नहीं |
| प्रवेश पत्र उपलब्ध | अभी तय नहीं |
आयु सीमा
जिन उम्मीदवारों की आयु 21 से 28 साल के बीच है, केवल वे ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
