UBSE UK Board Board Date Sheet 2023 for Class 10 and Class 12 Time Table: उत्तराखंड बोर्ड डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान आज यानी 6 जनवरी 2023 को कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो यहांं परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
UBSE Date Sheet 2023
UBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: कब होगी परीक्षा
यूके बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक होगी। यूके बोर्ड कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिंदी और कक्षा 12वीं का पहला पेपर हिंदी और कृषि हिंदी का होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
UK Board Date Sheet 2023: कैसे डाउनलोड करें कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल
- उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होमपेज पर 'एग्जाम प्लान' बटन पर क्लिक करें।
- 'हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा प्लान- 2023' लिंक स्क्रीन पर दिखेगा।
- डेट शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डेट शीट डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रखें।
UK Board 10th, 12th Date Sheet 2023: इस बात का रखें ध्यान
ध्यान दें कि यूबीएसई परीक्षा 2023 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। डेट शीट के अनुसार, छात्रों को परीक्षा हॉल में सुबह 9:30 बजे उपस्थित होना होगा। पेपर 9:45 बजे पर बांटा जाएगा और पेपर पढ़ने के लिए केवल 15 मिनट का समय दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
