UIDAI Internship 2026: सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI ने वर्ष 2026 के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस इंटर्नशिप के तहत करीब 28 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर समेत UIDAI के विभिन्न कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलेगा। इस इंटर्नशिप (UIDAI Internship 2026) के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹40,000 तक का स्टाइपेंड दिया जा सकता है। इंटर्नशिप (UIDAI) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर करना होगा।
UIDAI Internship 2026: आधार कंपनी में इंटर्नशिप
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए शानदार अवसर है जो टेक्नोलॉजी और सरकारी सेक्टर में अनुभव हासिल करना चाहते हैं। यह इंटर्नशिप छात्रों को सरकारी संस्था में काम करने का व्यावहारिक अनुभव देती है। साथ ही, यह उनके करियर को मजबूत बनाने और भविष्य में बेहतर अवसर पाने में मददगार साबित हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस मौके का लाभ उठाएं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि
इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा कर दें।
UIDAI Internship 2026: आधार कंपनी में ₹40000 तक स्टाइपेंड पाने का मौका
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस इंटर्नशिप के अंतर्गत चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, स्किल्स और प्रोफाइल के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कुछ मामलों में अगर जरूरी हुआ तो इंटरव्यू लिया जा सकता है।
किन छात्रों को मिलेगा मौका?
यह इंटर्नशिप ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और M.Tech कर रहे या हाल ही में पास आउट छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। इसके तहत ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, आईटी, नेटवर्किंग, रिसर्च और रिपोर्ट लेखन जैसी स्किल्स हों।
कितनी मिलेगी सैलरी (स्टाइपेंड)?
UIDAI इंटर्नशिप में स्टाइपेंड उम्मीदवार की योग्यता और क्षेत्र के अनुसार तय किया जाता है। टेक्निकल और मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को अधिक स्टाइपेंड मिलने की संभावना रहती है, जो ₹30,000 से ₹40,000 या उससे अधिक तक हो सकता है।
