UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी से 27 जनवरी को ऑनलाइन मोड में किया गया।

UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Result 2025

UGC NET Result 2025

UGC NET December Result 2025: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी, 6 जनवरी, 7 जनवरी, 8 जनवरी, 9 जनवरी, 10 जनवरी, 16 जनवरी, 21 जनवरी और 27 जनवरी 2025 को ऑनलाइन मोड में किया गया। यह परीक्षा 85 विषयों के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 31 जनवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 3 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया।

End of Feed