UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट (UGC NET December Result 2025) जल्द जारी करेगा। यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Result 2025
UGC NET December Result 2025: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा 3 जनवरी, 6 जनवरी, 7 जनवरी, 8 जनवरी, 9 जनवरी, 10 जनवरी, 16 जनवरी, 21 जनवरी और 27 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 31 जनवरी को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UGC NET Result 2025
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2025: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पात्र होते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
