UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

UGC NET Result 2024 Expected Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.acin पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा।

UGC NET Result 2024 Expected Date: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट (UGC NET Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। - ध्यान रह यह कॉपी अपडेटेड है।

UGC NET Result 2024 Date

UGC NET Result 2024 Date

UGC NET Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक 83 विषयों के लिए किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Cut Off 2024: कट ऑफ मार्क्स होगा जारी

यूजीसी नेट रिजल्ट के साथ ही सब्जेक्ट वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। बता दें कि कट ऑफ मार्क्स कैंडिडेट्स की कुल संख्या, रिक्तियां और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है।

End of Feed