UGC NET June Result 2023, Sarkari Result 2023: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET June 2023) की प्रोविजनल आंसर-की (UGC NET Answer Key 2023) जारी की है। यदि इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आज यानी 8 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की (UGC NET Final Answer Key 2023) और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
UGC NET Result 2023
UGC NET Exam 2023: कब हुई यूजीसी नेट परीक्षा
यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा 13 जून से 17 जून तक आयोजित की गई। वहीं, फेज 2 परीक्षा 19 जून से 22 जून (UGC NET June Exam 2023) तक हुई थी। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। जिसमें कुल 6,39,069 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
UGC NET Result 2023: अगस्त में जारी होगा रिजल्ट
यूजीसी नेट रिजल्ट (UGC NET June Result 2023) की बात करें तो एनटीए इस परीक्षा के नतीजे अगस्त में जारी कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UGC NET June Result 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA UGC NET 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इससे पहले यह परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक देश के 663 केंद्रों पर 32 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
