UGC Net Phase 2 Admit Card 2023 Released: यूजीसी नेट फेज 2 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा (UGC NET Phase 2 Exam) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर (UGC Net Phase 2 Admit Card ) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC Net Phase 2 Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट फेज 2 का एडमिट कार्ड
बता दें इस बार यूजीसी नेट फेज 2 की परीक्षाएं 19 जून, 20, 21 और 22 जून 2023 को आयोजित (UGC Net Phase 2 Exam) की जाएंगी। फेज 2 की परीक्षा के लिए यूजीसी पहले की सिटी स्लिप जारी कर चुका है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC Net Phase 2 Admit Card 2023: यहां करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UGC NET Phase 2 Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो डाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, यहां अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर व फोटो चेक कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को मेल कर सूचित करें।
