UGC NET December Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट कल होगा जारी, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

UGC NET Result 2023, NTA UGC NET December Result 2023: एनटीए द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

NTA UGC NET Result 2023, UGC NET December Result 2023 at ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 17 जनवरी (UGC NET December Result 2023 Date) को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET December Result 2023

UGC NET December Result 2023

UGC NET December Result 2023: कल जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट 17 जनवरी को घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की सटीक समय का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले नतीजे 10 जनवरी को जारी किए जाने थे। हालांकि, बाद में रिजल्ट की तारीख में बदलाव कर दिया गया।

End of Feed