UGC NET December 2026 फीस पेमेंट की समय सीमा बढ़ी, आज रात 11:50 बजे तक मौका

UGC NET December 2026: एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। उम्मीदवार रात 11.50 तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

UGC NET December 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा—यूजीसी-नेट (UGC NET 2026) के लिए आवेदन करने वाले उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जिनका फॉर्म तो पहले ही जमा हो चुका था लेकिन किसी कारणवश उनका शुल्क भुगतान पेंडिंग रह गया था। एनटीए ने ऐसे रजिस्टर अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फीस जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब योग्य उम्मीदवार आज यानी 1 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक अपना आवेदन शुल्क सफलतापूर्वक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस अतिरिक्त समय का लाभ कुछ ही उम्मीदवारों को मिलेगा, सभी को नहीं। तो आइए जानते हैं कि कौन-से उम्मीदवार इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

​UGC NET December 2026​

UGC NET December 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

किसके लिए खुली है यह विशेष विंडो और क्या है निर्देश?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का फॉर्म पूरी तरह से सबमिट हो चुका था लेकिन तकनीकी कारणों या बैंक ट्रांजैक्शन फेल होने के कारण फीस भुगतान नहीं हो पाया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर तुरंत अपना पेमेंट पूरा कर सकते हैं। भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें, क्योंकि इसके बिना आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जाती है। स्पष्ट किया जाता है कि यह बढ़ी हुई समय-सीमा केवल उन्हीं छात्रों के लिए लागू है जिन्होंने पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म सबमिशन पूरा कर लिया था। नए पंजीकरण और इमेज अपलोड करने की प्रक्रिया पहले ही 31 अक्टूबर को बंद की जा चुकी है। इसलिए अन्य उम्मीदवार इसका लाभ नहीं उठा सकते।

End of Feed