UGC NET Answer Key 2023: आज जारी हो सकती है यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे चेक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 6, 2023, 11:05 AM IST

UGC NET Answer Key, Result 2023 Expected Date and Time, Sarkari Result 2023: यूजीसी नेट जून 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 2023 की आंसर आज जारी हो सकती है।

UGC NET Answer Key, Result 2023 Expected Date and Time, Sarkari Result 2023: यूजीसी नेट जून 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 2023 की आंसर आज जारी हो सकती है। आंसर-की जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आंसर-की चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा। यूजीसी के अध्यक्ष ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

UGC NET Answer Key 2023 (Istock)

UGC NET Answer Key 2023 (Istock)

यूजीसी के अध्यक्ष ने किया था ट्वीट

यूजीसी चीफ एम. जगदीश कुमार ने 4 जुलाई को ट्वीट कर जानकारी दी थी; उन्होंने ट्वीट किया, “यूजीसी-नेट: एनटीए ने 5 या 6 जुलाई को उत्तर कुंजी चुनौती शुरू करने की योजना बनाई है और अगस्त के दूसरे सप्ताह में अंतिम परिणाम घोषित करने का लक्ष्य है।” उत्तर कुंची जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आंसर मिलान कर सकेंगे। उम्मीदवार निर्दिष्ट शुल्क का भुगतान करके अनंतिम यूजीसी नेट उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे।

End of Feed