UGC NET Answer Key 2023: यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या UGC NET के दिसंबर 2022 वर्जन की आंसर की के जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। इस आंसर की को उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET 2023 Answer Key
UGC NET आंसर की के साथ NTA प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के रिएक्शन भी पब्लिश किए जाएंगे। एक विंडो प्रदान की जाएगी, जिसके दौरान उम्मीदवार प्रति आपत्ति फीस के भुगतान पर आंसर की UGC NET Answer Keyऔर दर्ज प्रतिक्रियाओं पर आपत्ति उठा सकेंगे। इसके बाद UGC NET का रिजल्ट और अंतिम आंसर की को भी पब्लिश किया जाएगा।
UGC NET Answer Key 2023 Download: यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
'यूजीसी नेट आंसर की 2022 डाउनलोड' लिंक पर क्लिक करें। लिंक कैंडिडेट्स एक्टिवटी सेक्शन पर उपलब्ध होगा।
लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि और सब्मिट पर क्लिक करें।
अगली विंडो पर, UGC NET आंसर की 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसको डाउनलोड कर लें और रिएक्शन की जांच करें।
यूजीसी नेट उम्मीदवारों की ओर से भेजे गए फीडबैक की समीक्षा के बाद एनटीए फाइनल आंसर की तैयार होगी। अगर जरूरी हो तो फाइनल आंसर की में परिणाम परिलक्षित होंगे। यूजीसी नेट फाइनल आंसर की को चुनौती देने का कोई प्रावधान नहीं है और इसका उपयोग परिणाम तैयार करने में भी किया जा सकेगा।
UGC NET का दिसंबर 2022 वर्जन कई विषयों के लिए पांच पालियों में आयोजित किया गया था। आखिरी शिफ्ट 15 मार्च को खत्म हुई थी। यूजीसी नेट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करके अपडेट को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य विवरण के लिए भी लगातार बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें, जिससे खुद को अपडेट रखने में मदद मिलेगी।
