UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी ने किया ​ट्वीट, बताया दूर हुई टेक्निकल दिक्कतें अब देख सकेंगे आंसर की व ऑब्जेक्शन लिंक

UGC NET Answer Key 2023 Pdf Download: यूजीसी ने एक ​ट्वीट कर बताया कि टेक्निकल दिक्कतें दूर हो गई हैं, और अब उम्मीदवार आसानी से आंसर की व ऑब्जेक्शन लिंक देख सकते हैं। उम्मीदवार यहां से चेक करें नया ट्वीट

UGC NET Answer Key 2023 Pdf Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर 2023 सत्र के लिए यूजीसी नेट आंसर की जारी कर दी है। हालांकि, जब उम्मीदवारों ने आंसर देखने या डाउनलोड करने का प्रयास किया, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर कथित तौर पर एक पॉप अप के रूप में 'errors' देखने को मिला।

UGC NET Dec Answer Key 2023

यूजीसी नेट दिसंबर आंसर की 2023

इस बीच, एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सुबह 7:54 बजे एक ट्वीट में कहा कि UGC NET Provisional Answer Key Dec 2023 देखने और चुनौतियां उठाने के लिए लिंक अब सक्रिय हैं। पोस्ट में कहा गया है, "Display of Provisional Answer Key(s) and Question Paper with Recorded Responses for inviting Challenges to the Provisional Answer Key(s) of UGC - NET December 2023, is live now.।"

End of Feed