UGC NET Admit Card 2024 Release Date (यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 जून कब आएगा): यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (UGC NET June Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Admit Card 2024
UGC NET 2024 Exam Date: दो शिफ्ट में होग परीक्षा
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त, 26 अगस्त, 28 अगस्त, 29 अगस्त और 30 अगस्त 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 18 जून को ऑफलाइन मोड में किया गया था। हालांकि, पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
UGC NET Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड भी अगस्त के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download UGC NET Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA UG NET June 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) / असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिाकरिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
