UGC NET Admit Card 2024 June: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड की Direct Link, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2024 June Release Date (यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें): यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 18 जून 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जल्द जारी होगा।

UGC NET Admit Card 2024 June Release Date (यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें): यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2024 June) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि एनटीए की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (UGC NET Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक (UGC NET Admit Card 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Admit Card 2024 June
UGC NET Admit Card 2024 June

UGC NET Exam 2024 Date: यूजीसी नेट की परीक्षा कब होगी?

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 18 जून 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।

End of Feed