UGC NET 2025 Intimation City Slip: जारी हुई यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UGC NET 2025 City Intimation Slip Released at ugcnet.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2025 City Intimation Slip Released at ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजीसी नेट सिटी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।

UGC NET City Slip 2025

UGC NET City Slip 2025

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एनटीए ने फिलहाल इस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी की है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed