UGC NET 2023, UGC NET December Phase IV Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 4 एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 7 मार्च 2023 को जारी कर दिया है।अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UGC NET Admit Card 2023
UGC NET Phase IV Exam 2023: कब होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूजीसी नेट फेज 4 एग्जाम का आयोजन 11 मार्च और 12 मार्च 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। बता दें कि 11 मार्च को सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और लॉ की परीक्षा होगी। जबकि, दूसरे दिन मैनेजमेंट विषय की परीक्षा रहेगी।
UGC NET Exam 2023: एडवांस इंटीमेशन स्लिप जारी
एनटीए ने आज फेज 4 और फेज 5 एग्जाम की एडवांस इंटीमेशन स्लिप भी जारी कर दी है। इसके जरिए अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए फेज 4 एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UGC NET December Phase IV Admit Card 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट फेज 4 एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
UGC NET Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
यदि अभ्यर्थी को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह 011-40759000 पर या ugcnet@nta.ac.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
