UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट फेज 4 एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 6, 2023, 12:13 PM IST

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 10 मार्च तक किया जाना है। यूजीसी नेट फेज 3 की परीक्षा कल संपन्न हो जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी अब फेज 4 एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दी गई लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET 2023, UGC NET December Phase IV Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट फेज 4 एग्जाम का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो एनटीए की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

End of Feed