UGC NET 2023: जारी हुई यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा की इंटीमेशन स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 23, 2023, 03:11 PM IST

UGC NET 2023: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम के लिए इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2023, UGC NET Phase II Advance Intimation Slip 2023 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम (UGC NET Phase II Exam 2023) की एडवांस इंटीमेशन स्लिप आज यानी 21 फरवरी 2023 को जारी कर दी है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट एग्जाम 2023 के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से इंटीमेशन स्लिप (UGC NET 2023 Intimation Slip) डाउनलोड कर सकते हैं। ‌इसके लिए एप्लीकेशन लिंक और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

UGC NET Phase II Exam Date 2023: फेज 2 एग्जाम डेट

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा का आयोजन 5 विषयों के लिए 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को किया जाएगा। वहीं, फेज 1 की परीक्षा आज से शुरू हुई और यह 24 फरवरी तक चलेगी। एनटीए ने आज फेज 2 परीक्षा के लिए इंटीमेशन स्लिप जारी की है। ध्यान रहे कि एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड अलग से जारी करेगा। बिना इसके परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed