UGC NET 2023, UGC NET December Admit Card 2023 Date and Time: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET December 2022) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET 2023 Admit Card
UGC NET 2023 Exam Date: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2023) का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड मे होगी। वहीं, यूजीसी नेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, एनटीए एडमिट कार्ड से पहले इंटिमेशन स्लिप अपलोड कर सकता है। जिसकी मदद से अभ्यर्थी परीक्षा शहर और तिथि चेक कर सकेंगे।
UGC NET 2023 Exam Pattern: 300 अंको के होंगे सवाल
यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा में कुल 300 अंको के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। यूजीसी नेट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download NTA UGC NET December Admit Card 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट 2023 एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए 29 दिसंबर से 23 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
