UGC NET 2023 Admit Card: कब तक जारी होगा यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in पर करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2023, 03:32 PM IST

UGC NET 2023 Admit Card Download Link: यूजीसी नेट 2023 एडमिट कार्ड जारी होने की तैयारी हो गई है। यूजीसी नेट हॉल टिकट इस सप्ताह ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार यहां से परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी व अपडेट चेक कर सकते हैं।

UGC NET 2023 Admit Card Download: यूजीसी नेट 2023 परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से होने वाला है। यूजीसी नेट 2023 परीक्षा एडमिट कार्ड (UGC NET 2023 Admit Card) 1-2 दिसंबर को जारी होने की पूरी संभावना है। परीक्षा के आयोजन से जुड़ी लगभग सभी तैयारी की जा चुकी है। एक बार यूजीसी नेट प्रवेश पत्र जारी होने के बाद इसे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट (UGC NET Official Website) ugcnet.nta.nic.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

ugc net admit card 2023

यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड (image - canva)

यूजीसी नेट 2023 एडमिट कार्ड (UGC NET 2023 Hall Ticket) पर लेटेस्ट अपडेट की बात करें, तो प्रवेश पत्र से पहले एनटीए उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र शहर (UGC NET 2023 Exam City Slip) और अन्य विवरणों के बारे में सूचित कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा (UGC NET 2023) के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

End of Feed