National Testing Agency (NTA) UGC NET 2022 Phase 2 Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए लिंक जल्द ही एक्टिव होने वाला है। एक बार प्रवेशपत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लगभग सारी तैयारी कर ली है और कभी भी एडमिट कार्ड जारी कर सकता है, उम्मीदवार यहां से लेटेस्ट अपडेट के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।
यूजीसी नेट 2022 फेज 2 एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET 2022 फेज 2 एडमिट कार्ड जारी करेगी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in से चेक कर सकेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए हॉल टिकट (UGC-NET 2022 Phase-II Admit Card) आज से कल में जारी कर सकता है। यूजीसी नेट प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- News & Events में देखें आपको यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड (UGC NET Hall Ticket 2022) करने का लिंक मिल जाएगा। इस पर क्लिक करें नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ रूप में होगा, इसी पेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी मिल जाएगा।
कब होगी यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा
बता दें, 5 विषयों के लिए UGC NET दिसंबर 2022 चरण 2 परीक्षा 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
NTA ने UGC NET December 2022-Phase-II Examination City Slip हाल ही में जारी की थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक डाउनलोड नहीं किया है, वे इस डायरेक्ट लिंक Examination Slip से चेक कर सकते हैं।
