UGC Discontinues MPhil Degree: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने मास्टर ऑफ फिलॉस्फी (MPhil) प्रोग्राम बंद कर दिया है। यूजीसी ने 27 दिसंबर को देश के विश्वविद्यालयों को 2023-24 सत्र के लिए एमफिल पाठ्यक्रम में प्रवेश न लेने का निर्देश दिया। यूजीसी ने कहा कि एमफिल मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने भी छात्रों को भारत में विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित किसी भी एमफिल कार्यक्रम में शामिल न होने की सलाह दी है।
UGC
एमफिल मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं
यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा कि यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एमफिल कार्यक्रम के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में, यह ध्यान में लाना है कि एमफिल मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। UGC ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर छात्रों को M.Phil में एडमिशन के प्रति सचेत किया है क्योंकि MPhil की डिग्री अब मान्यता प्राप्त नहीं है।
संस्थान ने करें कार्यक्रम की पेशकश
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी (पीएचडी डिग्री प्रदान करने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रियाएं) विनियम, 2022 के विनियमन संख्या 14 में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि उच्च शैक्षणिक संस्थान एमफिल कार्यक्रम की पेशकश नहीं करेंगे।
डिग्री पूरी कर सकेंगे छात्र
UGC ने आश्वासन दिया है कि M.Phil कार्यक्रमों में पहले से नामांकित छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, आयोग ने छात्रों को नए एमफिल प्रवेश की पेशकश करने वाले विश्वविद्यालयों से सावधान रहने की सलाह दी है।
