UCO Bank Recruitment 2026 : बैंकिंग में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका है। यूको बैंक में स्पेशलिस्ट अफसर के 173 पदों पर वेकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 2 फरवरी को खत्म हो रहे हैं ऐसे में आज आवेदन की आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
uco bank so recruitment 2026
किन-किन पदों पर निकली भर्ती ? UCO Bank Recruitment:
इस भर्ती के जरिये रिस्क ऑफिसर, क्रेडिट ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, लॉ ऑफिसर और अन्य तकनीकी पद भरे जाएंगे। बता दें किहर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा दोनों अलग-अलग रखे गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
यूको बैंक की भर्ती से जुड़ी जानकारी
पद का नाम- यूको बैंक में जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की भर्ती
कुल खाली पद- 173
आवेदन की आखिरी तारीख- 2 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया- ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट- uco.bank.in
कैसे करें यूको बैंक की भर्ती के लिए अप्लाई How to Apply for UCO Bank
उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन करना होगा। चलिये जानते हैं इस भर्ती के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं...
- सबसे पहले यूको बैंक की वेबसाइट ucobank.com पर जाएं और फिर Careers सेक्शन में जाकर Recruitment टैब पर क्लिक करें।
- अब Specialist Officers Recruitment 2026 के लिंक पर जाएं।
- अब जरूरी जानकारी यहां दर्ज करें और फिर फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क को जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
बताते चलें कि इस भर्ती के लिये उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चुना जाएगा। परीक्षा में संबंधित सब्जेक्ट के ज्ञान के साथ-साथ रीजनिंग, अंग्रेजी और जनरल अवेयरनेस के सवाल पूछे जाएंगे।
