TS TET Result 2025: तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग बहुत जल्द तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी) 2025 के परिणाम घोषित करने वाला है। जो उम्मीदवार परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट tstet2024.aptonline.in से टीएसटीईटी परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा 2 जनवरी से 20 जनवरी तक पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार टीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
TS TET Result 2025
How to check TS TET Result 2025: टीएसटीईटी मनाबादी रिजल्ट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने अंक देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।
- सबसे पहले टीएस टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट schooledu.telangana.gov.in or tstet2024.aptonline.in पर जाएं
- होमपेज पर, “डाउनलोड परिणाम - टीएसटीईटी 2025” पर क्लिक करें
- एक लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको विवरण दर्ज करना होगा
- आपके अंक आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें
TS TET Result 2025: टीएस टीईटी योग्यता अंक क्या हैं?
परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए अर्हता अंक देख सकते हैं:
- सामान्य वर्ग - 60% अंक
- बी.सी. श्रेणी - 50% अंक
- एससी/एसटी/दिव्यांगों को न्यूनतम - 40% अंक प्राप्त करने होंगे
TS TET Result 2025: बीते साल कैसा रहा रिजल्ट
डीएसई तेलंगाना के आंकड़ों के अनुसार, टीएस टीईटी 2023 परिणाम की तुलना में पिछले साल पेपर-1 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत में 30.24% और पेपर-2 के लिए 18.88% की वृद्धि देखी गई थी। डीएसई तेलंगाना के अनुसार, 2024 में, कुल 85,996 उम्मीदवार पेपर I के लिए उपस्थित हुए, जबकि 57,725 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। पेपर II के लिए 1,50,491 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 51,443 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।
