TS SSC Results 2023 Date,Time: तेलंगाना बोर्ड आज दोपहर 12 बजे जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, bse.telangana.gov.in, Manabadi पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 9, 2023, 11:58 PM IST

Telangana SSC Results 2023: लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक टीएस एसएससी रिजल्ट 2023 की घोषणा 10 मई को दोपहर 12 बजे की जाएगी। इस साल लगभग 5 लाख छात्र तेलंगाना कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं।

Telangana SSC Results 2023: तेलंगाना एसएससी रिजल्ट 2023 (Telangana SSC Results 2023) की तारीख और समय की घोषणा कर दी गई है। सरकारी परीक्षा निदेशालय, तेलंगाना आज यानी बुधवार (10 मई) को तेलंगाना के 10वीं रिजल्ट (Telangana SSC Results) 2023 का लिंक जारी करेगा।

TS SSC Results 2023, TS SSC Results, Telangana Board

TS SSC Results 2023 Date, Time: तेलंगाना बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट।

लिंक जारी होने के बाद छात्र बीएसई तेलंगाना की आधिकारिक वेबसाइट्स bse.telangana.gov.in और मनबादी (Manabadi) पर भी टीएस एसएससी अंक मेमो 2023 चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट (Telangana 10th Results) तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपना टीएस एसएससी हॉल टिकट 2023 नंबर दर्ज करना होगा।

End of Feed