एजुकेशन

TS Inter Results 2026: क्या कल जारी हो सकता है तेलंगाना बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट? ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

TS Inter Results 2026: तेलंगाना बोर्ड द्वारा इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। छात्र tgbie.cgg.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

TS Inter Results 2026 Kab Aayega

TS Inter Results 2026: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम और द्वितीय वर्ष के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। तेलंगाना बोर्ड (Telangana Board) द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या कल जारी हो सकता है तेलंगाना बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट?

तेलंगाना बोर्ड द्वारा कल यानी शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष की सार्वजनिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा किए जाने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन इस संबंध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

TS Result

तेलंगाना बोर्ड इंटर परीक्षा

कहां चेक करें रिजल्ट

छात्र अपनी मार्कशीट नीचे दी गई वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

  • results.cgg.gov.in
  • tsbie.cgg.gov.in
  • tgbienew.cgg.gov.in

कैसे करें तेलंगाना बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड?

तेलंगाना बोर्ड इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 1: तेलंगाना बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र tgbie.cgg.gov.in पर जाएं।

Step 2: आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर छात्र इंटर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अब, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

Step 4: सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

Step 5: छात्र ऑनलाइन जारी अपनी मार्कशीट का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।

छात्रों को बता दें कि जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल है। ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से मिलेगी।

कब हुई थी इंटर की परीक्षा?

तेलंगाना स्टेट बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 18 मार्च के बीच किया गया था। बता दें कि प्रथम वर्ष की परीक्षा 26 से 18 मार्च और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 26 से 18 मार्च के बीच हुई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article