Which indian river turns Red in every year : भारत में गंगा, यमुना समेत कई नदियों को पूजा जाता है। ये नदियां अपने धार्मिक महत्व के साथ-साथ कुछ दिलचस्प वजहों के लिए भी -जानी जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही नदी के बारे में बताएंगे, जो अपने धार्मिक महत्व से ज्यादा किसी खास वजह के लिए मशहूर है। ये नदी एक साल में तीन दिनों के लिए लाल रंग की हो जाती है। इस नदी का रंग इतना लाल हो जाता है कि दूर से भी साफ नजर आ जाता है। चलिये बात करते हैं भारत की ये इकलौती नदी कौन सी है और आखिर क्यों इसका रंग लाल हो जाता है ?
River that turns red for three days
एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी ?
भारत में बहने वाली एशिया की इस सबसे लंबी नदी का नाम ब्रह्मपुत्र नदी है। हर साल ये नदी अपने रंग की वजह से चर्चा में आ जाती है और ये वजह है इसका रंग। इस नदी का रंग हर साल तीन दिनों के लिए लाल हो जाता है। मगर ऐसा होता क्यों है, चलिये आपको बताते हैं।
क्या है नदी के रंग की वजह ?
इस नदी के लाल रंग के पीछे की वजह है कामाख्या मंदिर। जो कि 51 शक्तिपीठों में से एक एक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं की बात करें तो इनके मुताबिक, यहां पर माता सती का योनि भाग गिरा था। इसके चलते देवी को साल में एक बार मासिक धर्म होता है। इसी कारण ब्रह्मपुत्र नदी साल में तीन दिनों के लिए लाल हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर साल आषाढ़ के महीने में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी लाल हो जाता है। इस समय देवी रजस्वला होती हैं और ऐसा कहा जाता है कि उनका रक्त इस नदी में मिलता है। देवी के मासिक धर्म के चलते ये मंदिर भी तीन दिनों के लिए बंद रहता है।
क्या है नदी के लाल रंग की असल वजह
ब्रह्मपुत्र नदी के लाल होने की वजह से वैज्ञानिक कारण है कि इस क्षेत्र में मिट्टी में लौह तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में है, जिससे नदी का रंग लाल हो जाता है। साथ ही लाल और पीली मिट्टी की तलछट में ज्यादा मात्रा होने के चलते भी इसका रंग लाल हो जाता है।
