एजुकेशन

Top 7 Government Engineering College of MP: मध्य प्रदेश के टॉप 7 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, कम फीस में यहां से लें बीटेक की डिग्री

Top 7 Government Engineering College of MP: JEE मेन परीक्षा के बाद छात्र बेस्ट कॉलेज की तलाश में है। अगर आप भी बेहतरीन संस्थानों से पढ़ना चाहते हैं तो आइए आपको MP के सरकारी कॉलेज के बारे में बताएं।

Image

Top 7 Engineering College of Madhya Pradesh

Top 7 Government Engineering College of MP: इंजीनियरिंग का सपने देखने वाले जिन छात्रों ने JEE Main (सत्र 1 और 2) की परीक्षाएं दी हैं, वे अब एक बेहतर कॉलेज की तलाश में हैं। यदि आप भी मध्य प्रदेश के बेहतरीन संस्थानों से बीटेक (B.Tech) करना चाहते हैं, तो निजी कॉलेजों के मुकाबले सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। इन कॉलेजों की सबसे बड़ी खासियत इनकी कम फीस, अनुभवी फैकल्टी और मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड होता है। आइए आज आपको एमपी के उन टॉप सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों (Top 7 Engineering College) के बारे में बताएं, जहां क्वालिटी एजुकेशन के साथ आप अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं।

IIT इंदौर

आईआईटी इंदौर देश के प्रसिद्ध आईआईटी संस्थानों की लिस्ट में शामिल है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस संस्थान को 12वां स्थान दिया गया है। आईआईटी इंदौर की साला फीस 2 लाख 33 हजार रुपये करीब है।

MANIT Bhopal

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एमपी से टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल है और यह एक सरकारी संस्थान है। इसे एनआईआरएफ रैंकिंग में 81 स्थान प्राप्त है। इस संस्थान में बीटेक कोर्स की फीस करीब 71 हजार रुपये है। और यहां औसत प्लेसमेंट 15 से 20 लाख रुपये तक मिल जाती है।

Top 7 Engineering College of Madhya Pradesh

Top 7 Engineering College of Madhya Pradesh

आईआईटीएम ग्वालियर (IIITM Gwalior)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, भोपाल (IIITM Gwalior) एमपी के प्रसिद्ध इंजीनियरिंग सरकारी कॉलेज में से एक है। इसे एनआईआरएफ रैंकिंग में 96वां स्थान प्राप्त है। यहां एक साल की फीस 79 हजार रुपये है और यहां एवरेज प्लेसमेंट पैकेज 135000 रुपये तक का मिलता है।

आईआईटीडीएम जबलपुर (IITDM Jabalpur)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग भी एमपी का सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां बीटेक की फीस लगभग 1 लाख 58 हजार है। अच्छी पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट भी अच्छा मिलता है।

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईटी), इंदौर

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईटी) इंदौर एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यहां बीटेक कोर्स की फीस सालाना 80,000 रुपये से 1,00,000 के बीच होती है। यहां प्लेसमेंट भी मिलती है।

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (जेईसी)

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कोर्स की फीस 89,200 रुपये तक है। कोर्स के अनुसार, फीस में अंतर हो सकता है। इसकी जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगी।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, भोपाल

भोपाल में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एमपी के बेस्ट सरकारी कॉलेज के लिस्ट में शामिल है। यहां साला बीटेक कोर्स की फीस 8.64 लाख तक होती है। यहां प्लेसमेंट भी अच्छा मिलता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article