Jharkhand Board Result 2026 Kab Aayega: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक परीक्षा व इंटर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की आंसर कॉपियों की जांच अब अंतिम चरण में है। जल्द ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होगी और कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखंड बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 (JAC Board Result 2026) की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर पाएंगे। आइए अब जानते हैं कि रिजल्ट कब जारी हो सकता है और आप अपनी मार्कशीट किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं।
कब जारी होगा Jharkhand Board Result 2026?
झारखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन अभी जारी है। हालांकि प्रक्रिया लास्ट स्टेज पर है, जिसमें साइंस, कॉमर्स की अधिकांश कॉपियां चेक हो चुकी है। इसके देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा कि आंसर कॉपियों को चेक करने की प्रक्रिया 15 से 20 अप्रैल के बीच पूरी हो जाएगी। उसके बाद ऑनलाइन डाटा चढ़ाने के बाद मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
कब हुई थी झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026
झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से किया गया था। जहां 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी को समाप्त हुई, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी को संपन्न हुई थी। 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षा परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में किया गया था। 10वीं की परीक्षा सुबह 9.45 से दोपहर 1 बजे तक होती थी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाती थी।

Jharkhand Board Result 2026 (Photo- Canva)
कैसे डाउनलोड करें झारखंड 10वीं 12वीं रिजल्ट
एक बार जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
- झारखंड बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'JAC 10 Result 2026' और '
JAC 12th Result 2026 ' के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। - इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें और परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
छात्रों को बता दें कि जारी ऑनलाइन रिजल्ट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। उन्हें ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से लेनी होगी।
