BBOSE Class 12 Dummy Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) कक्षा 12वीं की जून 2026 परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब, बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com पर जाकर अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन कर सकते हैं और डमी एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को वेरीफाई करते कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह डमी एडमिट कार्ड छात्रों द्वारा भरे गए परीक्षा फॉर्म के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें किसी भी गलती को सुधारने के लिए बोर्ड ने 9 जुलाई, 2026 से 11 जुलाई, 2026 तक का समय दिया है। उम्मीदवार सुधार के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टडी सेंटर कोऑर्डिनेटर की होगी मुख्य भूमिका
BBOSE की वेबसाइट पर छात्रों के साथ-साथ स्टडी सेंटर कोऑर्डिनेटर को भी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति दी गई है। बोर्ड ने कोऑर्डिनेटर को निर्देश दिया है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, जानकारियों का मिलान करें, छात्रों के हस्ताक्षर अपलोड करें और त्रुटियों को सुधारने में छात्रों की मदद करें। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती पाई जाती है, तो छात्र तुरंत अपने कोऑर्डिनेटर से संपर्क करेंगे, जिसके बाद कोऑर्डिनेटर 11 जुलाई तक ऑनलाइन सुधार की रिक्वेस्ट सबमिट करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSSSC ने किए असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए "Click here for 12th BBOSE Senior Secondary Examination June 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इसके बाद 'Student login' विकल्प को चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 - अब 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
इन जरूरी जानकारियों की करें जांच
इस डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर और कैटेगरी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि दिए गए विवरणों को अच्छी तरह चेक करें और गलती होने पर तुरंत इसमें सुधार के लिए फॉर्म भरें और भविष्य के लिए एक साइन की हुई कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।
लापरवाही करने पर खुद होंगे जिम्मेदार
BSEB बोर्ड ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई छात्र तय समय-सीमा से पहले अपने विवरण की जांच नहीं करता है, या कोऑर्डिनेटर समय पर सुधार की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो फाइनल एडमिट कार्ड में होने वाली किसी भी गलती के लिए छात्र और कोऑर्डिनेटर खुद जिम्मेदार होंगे। अंतिम समय में होने वाली किसी भी परेशानी से बचने के लिए छात्र समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी तरह की तकनीकी समस्या या सहायता के लिए बोर्ड ने हेल्पडेस्क नंबर जारी किया है। उम्मीदवार जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 से संपर्क कर सकते हैं और ईमेल bbsebinterhelpdesk@gmail.com भी कर सकते हैं।
