TOP 10 Fresher Government Jobs: नवंबर-दिसंबर 2026 में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 8,900 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां

TOP 10 Fresher Government Jobs: सरकारी नौकरी करने के इच्छु उम्मीदवारों को बता दें कि नवंबर महीने में कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है, तो वहीं कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस दौरान नवंबर और दिसंबर में करीब 8,900 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है।

TOP 10 Fresher Government Jobs: यदि आप एक फ्रेशर हैं और सरकारी सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो नवंबर 2026 का यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास और अवसरों से भरा साबित हो सकता है। भारतीय रेलवे (RRB), सुप्रीम कोर्ट, कैबिनेट सचिवालय, ओएनजीसी (ONGC) और इंडियन बैंक जैसे देश के प्रतिष्ठित सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) ने विभिन्न पदों के लिए बंपर वैकेंसी की घोषणा की है। इन विभागों द्वारा करीब 8,900 से अधिक पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई, जिनमें अंडर ग्रेजुएट उम्मीदवारों से लेकर इंजीनियरिंग और अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन सभी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। जिनकी अंतिम तिथि नवंबर और दिसंबर 2026 है। आइए आपको इन भर्तियों की बेसिक जानकारी के साथ आवेदन के लिंक शेयर करें।

TOP 10 Fresher Government Jobs

TOP 10 Fresher Government Jobs (Photo - AI)

RRB NTPC Under Graduate Level Posts 2026

कुल पद - 1688

आवेदन की अंतिम तिथि - 13 नवंबर 2026

End of Feed