School Closed Today: क्या आज 8 जनवरी को स्कूल खुले हैं या बंद, जानें स्कूलों की छुट्टी का अपडेट

Today school closed: आज 8 जनवरी की छुट्टी को लेकर पेरेंट्स और छात्रों के मन में यही सवाल है कि स्कूल खुले हैं या फिर बंद। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी का सितम ऐसा है कि ठंड ने सबका हाल बेहाल कर रखा है। बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। इसी को देखते हुए कई राज्यों में या तो छुट्टियां बढ़ाई गई हैं या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किये गए हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं आज स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है.... Today School Closed or not, kya aaj School Band hain ya khule, aaj school ki chutti, School Closed today, School timings changed, School closed news

8 January School Closed: आज यानी 8 जनवरी को पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और कम विजिबिलिटी जैसी स्थिति बनी हुई है। जिससे लोगों को काम काज करने में परेशानी हो रही है। इस कड़ी में स्कूली बच्चों भी शामिल हैं, जिनका स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। कई राज्य सरकारों ने छात्रों को सुबह खराब मौसम से बचाने के लिए सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से हैं, जहां जिलेवार छुट्टियां, स्कूल के समय में बदलाव और हाइब्रिड लर्निंग की व्यवस्था लागू है। इस बीच, अन्य उत्तरी और पूर्वी राज्यों में भी स्कूल बंद हैं, जबकि दक्षिण भारत के स्कूलों में स्कूल नियमित रूप से चल रहे हैं।

School closed

School closed

उत्तर प्रदेश स्कूल छुट्टियों का अपडेट: जिलेवार छुट्टियां जारी Uttar Pradesh School Closed

उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड के कारण अधिकारियों ने कई जिलों में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। ऐसा बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लखनऊ में कड़ाके की ठंड और सुबह कोहरे की वजह से क्लास 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं कानपुर नगर और कानपुर देहात में जूनियर क्लास के लिए स्कूल बंद रहेंगे; सीनियर क्लास बदले हुए समय पर चलेंगी। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में क्लास 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे; क्लास 9-12 हाइब्रिड मोड में चलेंगी। वहीं गाजियाबाद में क्लास 8 तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

End of Feed