TN 12 Result 2026 Out: तमिलनाडु कक्षा 12वीं (HSE) की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। तमिलनाडु राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार, 8 मई 2026 को नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 26 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य भर के लगभग 8,16,289 छात्र शामिल हुए थे। नतीजों की घोषणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सुबह 9.30 बजे की गई। रिजल्ट जारी होन के बाद परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अपने परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
TN 12 Result 2026 Out
तमिलनाडु 12वीं रिजल्ट इन वेबसाइट पर करें चेक
1. tnresults.nic.in
2. dge.tn.gov.in
3. results.digilocker.gov.in
वेबसाइट से कैसे करें रिजल्ट चेक
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Tamil Nadu 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपका स्कोरकार्ड आ जाएगा।
SMS के माध्यम से प्राप्त होगा रिजल्ट
वेबसाइट के अलावा, परिणाम सीधे स्कूलों में भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि छात्रों द्वारा पंजीकरण के समय दिए गए मोबाइल नंबरों पर एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी उनके स्कोर भेजे जाएंगे। छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक और पासिंग स्टेटस चेक कर पाएंगे।
पहली बार WhatsApp पर उपलब्ध होगा रिजल्ट
इस साल तमिलनाडु स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुविधा के लिए एक नई और आधुनिक पहल की है। तमिलनाडु ई-गवर्नेंस एजेंसी के सहयोग से पहली बार व्हाट्सएप के माध्यम से रिजल्ट देखने की सुविधा दी जा रही है। व्हाट्सएप पर परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्र इन चरणों का पालन करें:
स्टेप 1 - अपने मोबाइल में 7845252525 नंबर सुरक्षित करें और इस पर "Hi" लिखकर भेजें।
स्टेप 2 - मैसेज आने पर अपने विभाग का नाम और कक्षा की जानकारी दें।
स्टेप 3 - इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 - आपका रिजल्ट तुरंत व्हाट्सएप चैट पर साझा कर दिया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी
वेबसाइट या व्हाट्सएप, किसी भी माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। सरकारी गठन में देरी के चलते पहले परिणामों में विलंब की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन विभाग ने सभी तैयारियों को समय पर पूरा कर लिया है ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई या कॉलेज प्रवेश में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें और आधिकारिक पोर्टल्स पर ही भरोसा करें।
