NEET-UG: नीट-यूजी में अब नहीं होगी गड़बड़ी, पुलिस सुरक्षा में भेजे जाएंगे प्रश्नपपत्र, कोचिंग केंद्रों की होगी निगरानी

NEET UG 2025 News: शिक्षा मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर रहा है कि आगामी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इसके लिए बड़े कदम लिए जाने की योजना है

NEET UG 2025 News: शिक्षा मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर रहा है कि आगामी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। यह महत्वपूर्ण परीक्षा 4 मई को निर्धारित है जो देश भर में 550 से अधिक शहरों तथा 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पिछले वर्ष की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी में प्रश्नपत्र लीक होने सहित कथित अनियमितताओं के बाद मंत्रालय एक पूरी तरह चाक चौबंद योजना पर काम कर रहा है।

neet ug

नीट-यूजी में अब नहीं होगी गड़बड़ी

इस संबंध में एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘नीट-यूजी का सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कई बैठकें की गई हैं। सामग्री के परिवहन, सुरक्षा और जोखिम प्रतिक्रिया संबंधी प्रबंधन के लिए जिलास्तरीय समन्वय समितियों को पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है।’’

End of Feed