IIM Lucknow’s Doctoral Programme 2025: भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (आईआईएम-एल) मैनेजमेंट में डॉक्टरेट कार्यक्रम (पीएचडी) 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। चुने गए लोगों को यहां शानदार शैक्षणिक अनुभव के साथ वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलेगी। साथ ही साथ प्रैक्टिकल की भी नॉलेज मिल सकेगी।
आईआईएम लखनऊ डॉक्टरल प्रोग्राम 2025
आईआईएम लखनऊ का पीएचडी कार्यक्रम कई तरह की शोध विशेषज्ञता प्रदान करता है, जैसे:
- कृषि-व्यवसाय प्रबंधन (Agri-Business Management)
- व्यवसाय स्थिरता (Business Sustainability)
- संचार (Communication)
- निर्णय विज्ञान (ओआर/सांख्यिकी) (Decision Sciences (OR/Stats)
- व्यवसाय पर्यावरण (अर्थशास्त्र) (Business Environment (Economics)
- वित्त और लेखा (Finance & Accounting)
- मानव संसाधन प्रबंधन (Human Resource Management)
- सूचना प्रौद्योगिकी और प्रणाली (Information Technology & Systems)
- विपणन प्रबंधन (Marketing Management)
- संचालन प्रबंधन (Operations Management)
- रणनीतिक प्रबंधन (Strategic Management)
योग्यता, कौन कर सकता है आवेदन
आवेदकों के पास CAT, GATE, GRE, GMAT, या JRF/SRF (UGC/CSIR/ICAR) में से किसी एक परीक्षा में वैध स्कोर होना चाहिए, जिसमें पिछले दो वर्षों के स्कोर को वैध माना जाएगा।
किसी भी विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत कुल अंकों के साथ मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष।
कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री (या चार वर्षीय स्नातक की डिग्री)।
न्यूनतम 55 प्रतिशत कुल अंकों के साथ CA, ICWA, या CS जैसी व्यावसायिक योग्यताएँ और BCom स्नातक की डिग्री।
किसी भी IIM से दो/तीन वर्षीय पूर्णकालिक कक्षा-आधारित PGDM जिसमें न्यूनतम CGPA 6/10 या 60 प्रतिशत हो।
IIM Lucknow Phd Apply कैसे करें
आवेदक www.iiml.ac.in पर लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1000/- रुपये (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 500/- रुपये) जो ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।
कैसे होगा चयन
पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। IIM से योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा देने से छूट दी जा सकती है और वे सीधे आवेदन कर सकते हैं।
IIM लखनऊ का PhD कार्यक्रम 4.5 वर्षों तक चलेगा।
