Teachers Day Speech In Hindi 2026 (शिक्षक दिवस पर भाषण): गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय...गुरु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। कहा जाता है कि जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को आकार देकर उसे मूल्यवान बनाता है, ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी एक शिक्षक भी छात्रों के व्यक्तित्व और भविष्य को (Teachers Day Speech In Hindi) गढ़ते हैं। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। जीवन में गुरु के बिना आप अपने मुकाम को हासिल नहीं कर (Teachers Day Speech) सकते हैं। हमेशा से समाज, धर्म और देश के विकास में गुरु का अहम योगदान रहा है। प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रथम उप राष्ट्रपति और जाने माने शिक्षाविद डॉ.सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जन्म जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1962 में की गई थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा।
Teachers Day Speech In Hindi 2026: शिक्षक दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण
इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही शिक्षक दिवस के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए शिक्षक दिवस पर शानदार भाषण लेकर आए हैं।
Teachers Day Speech In Hindi: कुछ इस तरह करें अपने भाषण की शुरुआत
यदि आप भी शिक्षक दिवस पर भाषण देने जा रहे हैं तो अपने स्पीच की शुरुआत शिक्षकों पर किसी शानदार कविता या श्लोक से करें। साथ ही भाषण ज्यादा लंबा ना रखें। इस दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति और प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जिक्र करना ना भूलें। शिक्षा जगत में उनके योगदान का उल्लेख करें। बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।
Shikshak Diwas Par Bhashan: शिक्षक दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, उप प्रधानाचार्य जी, अतिथिगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी शिक्षक दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। शिक्षक केवल हमें किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि सही और गलत के बीच अंतर समझाते हैं और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। हमारे शिक्षक हमारे भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का काम करते हैं। जब हम असफल होते हैं, तब वे हमारा हौसला बढ़ाते हैं और जब हम सफल होते हैं, तब हमें विनम्र बने रहने की सीख देते हैं। उनकी डांट में भी हमारा भविष्य बेहतर बनाने की चिंता छिपी होती है।
Teacher Day Short Speech In Hindi: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस
बता दें भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रथम उप राष्ट्रपति और जाने माने शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। लगभग 40 सालों तक शिक्षक के रूप में विभिन्न पदों पर रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन कई विषयों के विद्वान थे। कहा जाता है कि जब उनके सहयोगियों और शिष्यों ने उनसे उनका जन्म दिवस मनाने के लिए पूछा, तो उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मेरे जन्म दिवस को यदि शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे अधिक खुशी होगी। इसके बाद से राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
