Teacher's Day Quotes in Hindi, Shikshak Diwas Quotes in for kids: एक शिक्षक न केवल हमारी शैक्षणिक गतिविधियों बल्कि हमारे मूल्यों, आकांक्षाओं और जीवन के दृष्टिकोण को भी आकार देता है। शिक्षक के इसी योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए देश में हर साल की तरह इस साल भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2024) मनाया जाएगा। इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और एक महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी होती है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवनकाल के 40 साल एक आदर्श शिक्षक के रूप में समर्पित कर दिए। इस दौरान उन्होंने न केवल भारतीय शिक्षा व्यवस्था के लिए काम किया बल्कि युवाओं को भी प्रेरित किया। इस शिक्षक दिवस अगर आप भी अपने शिक्षकों को आभार व्यक्त करना चाहते हैं तो यहां पढ़ें (Best Teacher's Day Quotes 2024) टीचर्स डे के लिए बेस्ट कोट्स।
Teacher's Day Quotes
Teacher's Day Quotes for Kids in Hindi
जीने की कला और ज्ञान की कीमत बताते हमें शिक्षक,
पुस्तकों से क्या हासिल होता, अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक।
शिक्षक हमें ज्ञान के माध्यम से वो लड़ाई जीतना सिखाते हैं,
जिसमें तलवार उठाने की जरूरत नहीं पड़ती।
Teacher's Day Quotes in Hindi
अपने शिक्षक की कथा, कैसे करें बखान,
ईश्वर का अवतार है, रूप धरे इंसान।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान,
उसको छूते ही बनें, सारे कनक समान ।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
Teacher's Day Quotes for Students
गुरुदेव के श्रीचरणों में
श्रद्धा सुमन संग वंदन,
जिनके कृपा नीर से
जीवन हुआ चंदन।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Shikshak Diwas Quotes
धरती कहती,अंबर कहते
कहती यही तराना,
गुरु आप ही पावन नूर हैं
जिनसे रौशन हुआ जमाना।
मेरा नमन हर शिक्षक को!
गुरु तेरे उपकार का
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला
गुरु हैं मेरे अनमोल।
हैप्पी टीचर्स डे।
Teacher's Day Quotes for Students
गुरु समान दाता नहीं, याचक शीष समान।
तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दीन्ही दान॥
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
Best Teacher's Day Quotes in Hindi
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय,
बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते
शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन जीना हमें सिखाते!
Teacher's Day Quotes for Kids
दिया ज्ञान का भंडार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें,
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं !
माता गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं
विद्यालय के अध्यापक भी गुरु है,
जिससे भी कुछ सिखा है हमने
हमारे लिए हर वो शख्स गुरु हैं!
