Tripura Board of Secondary Education (TBSE) के तहत परीक्षा देने जा रहे छात्र ध्यान दें, त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है, लेकिन इन्हें ऑनलाइन नहीं जारी किया गया है। इच्छुक छात्र यहां से जान सकेंगे कि TBSE Admit Card 2023 को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है।
त्रिपुरा बोर्ड 2023 के एडमिट कार्ड
अधिसूचना के अनुसार, TBSE ने 23 फरवरी, 2023 से कक्षा 10 (मध्यमिक) और कक्षा 12 (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। चूंकि इन्हें ऑनलाइन नहीं जारी किया गया है, इसलिए आधिकारिक साइट पर नहीं मिलेगा। त्रिपुरा बोर्ड ने इन एडमिट कार्ड को ऑफलाइन जारी किया है, जिसका मतलब है कि आपको संबंधित स्कूल में जाकर अपने एडमिट कार्ड को लेना होगा।
ऐसे मिलेगा TBSE Admit Card 2023
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी प्रवेश पत्र स्कूल के प्रधानाचार्यों, केंद्र सचिवों/ अधीक्षकों, और स्थल पर्यवेक्षकों द्वारा सीधे या अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।
छात्र एक निश्चित समय सीमा के अंदर ही अपने प्रवेश पत्र को पा सकेंगे। यही नहीं अटेंडेंस कम रोल नंबर शीट को भी निश्चित समय सीमा में ही देख जा सकता है, त्रिपुरा बोर्ड 2023 प्रवेश पत्र पाने के बाद रोल नंबर, फोटोग्राफ और परीक्षा केंद्र की जानकारी को जल्दी चेक कर लें, ताकि किसी तरह की गलती होने पर इससे संबंधित शिकायत को वहीं पर सूचित किया जा सके, अन्यथा बोर्ड परीक्षा हॉल में एंट्री के समय आपका प्रवेश वर्जित हो सकता है।
कब से कब तक होगी TBSE बोर्ड परीक्षा 2023
त्रिपुरा माध्यमिक या कक्षा 10 के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। छात्र पहले दिन अंग्रेजी का पेपर लिखेंगे। यह परीक्षा 18 अप्रैल तक चलेगी।
TBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 मार्च को अंग्रेजी के पेपर के साथ शुरू होगी और 19 अप्रैल तक चलेगी।
