Tamil Nadu and Andhra Pradesh School Closed: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दी गई छुट्टी, भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद

Tamil Nadu and Andhra Pradesh School Closed today due to Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान 'माइचौंग' के कारण हो रही लगातार बारिश ने आज काफी कोहराम मचा रखा है। इसी को देखते हुए तमिल नाडु सरकार ने कई जिलों के स्कूल, कॉलेज आदि सार्वजिनक संस्थान बंद कर दिए हैं।

Tamil Nadu and Andhra Pradesh School Closed today due to Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान 'माइचौंग' के कारण हो रही लगातार बारिश ने आज काफी कोहराम मचा रखा है। चक्रवात मिचौंग के तट के करीब पहुंचने से चेन्नई के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में इस कारण कई जगह गंभीर जलजमाव हो गए हैं, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने पीरकनकरनई और पेरुंगलथुर के पास तांबरम क्षेत्र से करीब 15 लोगों को रेस्क्यू किया है।

Tamil Nadu and Andhra Pradesh School Closed today

Tamil Nadu and Andhra Pradesh School Closed today

ऐसा अनुमान है कि जल्द ही माइचौंग चक्रवात रौद्र रूप ले सकता है। इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से इस चक्रवात को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से तमिलनाडु सरकार ने कई जिलों के स्कूल, कॉलेज आदि सार्वजिनक संस्थान बंद कर दिए हैं। बंदी का नोटिस चीफ सेक्रेटरी शिवदास मीना की तरफ से जारी किया गया है। वहीं कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट का कार्यालय, गजपति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 6 दिसंबर 2023 को बंद रहेंगे।

End of Feed