UGC NET Admit Card 2023, NTA UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 4 दिसंबर को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.ntaonline.in से अपना एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। एनटीए ने फिलहाल 6 दिसंबर, 7 दिसंबर और 8 दिसंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड अपलोड किया है। अन्य दिनों का एडमिट कार्ड भी तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।
How to Download UGC NET Admit Card 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA UGC NET Exam 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
यूजीसी नेट परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। दोनों पेपर को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाता है। बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
